डिप्टी सुपरिटेंडेंट मानिकचंद भामोर की हार्ट अटैक , से जेल में हुई मौत

Chhattisgarh

इंदौर. सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट मानिकचंद भामोर की हार्ट अटैक आने से जेल में ही मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर को घटित हुई। जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल के उप जेलर मानिकचंद भामोर (54) शुक्रवार को अन्य कार्यदिवस की तरह कार्यालय पहुंचे और अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन पर बेहोशी छाने लगी। इसकी जानकारी साथी कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने जेल में ही प्रारंभिक उपचार करने का प्रयास किया लेकिन जेल में उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद साथीउन्हें लेकर एमवाय अस्पताल के लिए निकले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में भामोर ने दम तोड़ दिया। जेल में उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *