साजा में सरकारी चावल से लदा पिकअप जब्त, 18 कट्टों के परिवहन पर उठे सवाल

Uncategorized

बेमेतरा। जिले के साजा मुख्यालय में खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सरकारी चावल से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। खाद्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर अमित तिवारी ने यह कार्रवाई की। वाहन में कुल 18 कट्टे चावल मिले हैं। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पिकअप और चावल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में रखे 18 कट्टों में से 8 कट्टे सरकारी जूट के बारदानों में, जबकि 10 कट्टे प्लास्टिक की बोरियों में भरे हुए थे। दस्तावेजों के अभाव में खाद्य विभाग ने चावल के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की है
।

वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया मामला

फूड इंस्पेक्टर अमित तिवारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद प्रकरण को विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि चावल कहां से लाया गया था और उसे कहां ले जाया जा रहा था। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।सरकारी चावल की खरीदी-बिक्री को लेकर उठ रहे सवालक्षेत्र में शासकीqय उचित मूल्य की दुकानों के चावल की कथित अवैध खरीदी-बिक्री को लेकर शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में पिकअप से चावल की जब्ती के बाद उसके स्रोत और परिवहन की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। फिलहाल, चावल के सरकारी वितरण तंत्र से जुड़े होने और किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *