पामेड़ धरमावरम सड़क निर्माण कार्य में लगे टे्रक्टर में आगजनी के मामले मे 02 नक्सली गिरफ्तार

Chhattisgarh

बीजापुर : दिनांक 07.06.2019 पामेड़ थाना क्षेत्र धरमावरम सड़क निर्माण कार्य में लगे टे्रक्टर में आगजनी के मामले मे  दो नक्सली को पुलीस ने गिरफ्तार किया। थाना पामेड़ एवं एसटीएफ ब्लेक पैंथर की संयुक्त कार्यवाही की। दिनांक 07.06.2019 को थाना पामेड़ से

पुलिस स्टाफ उनि भास्कर शर्मा, सीसी महंत, सीसी यादराम बघेल के हमराह जिला बल एवं एसटीएफ की संयुक्त पाटी एरिया डॉमिनेशन एवं नक्सली आरोपियों की पता तलाश में जिड़पल्ली, गादीगुड़ा, धरमावरम की ओर रवाना हुई थी । मुखबीर की सूचना पर से धरमावरम के जंगल से थाना पामेड़ के अपराध क्रमांक 01/2019 के 02 नक्सल आरोपियों को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई । सोमड़ा बारसे पिता मुक्का उम्र 27 वर्ष साकिन पालागुड़ा थाना पामेड़ संगठन में धारित पद – प्लाटून नम्बर 09 का सदस्य,  और मड़कम सन्ना पिता बुधरा उर्फ बुधराम उम्र 25 वर्ष साकिन जिड़पल्ली थाना पामेड़, संगठन में धारित पद – मिलिशिया सदस्य।  दिनांक 03.01.2019 को धरमावरम मार्ग पर ट्रेक्टर में आगजनी के मामले में शामिल थे, जिनकी तलाश लम्बे समय से थी, दिनांक 07.06.2019 को एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी द्वारा मुखबीर की सूचना पर धरमावरम के जंगलों से दोनो नक्सली आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली । थाना पामेड़ में विधिवत कार्यवाही उपरान्त न्यायालय दंतेवाड़ा पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *