रायपुर : 1 अक्टूबर2026, नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान में बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होकर नशामुक्त समाज का संदेश दे रहे हैं।

लाल चौक से शुरू हुई पदयात्रापदयात्रा के सातवें दिन की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) से हुई। यहां विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फिरतू राम वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान जोन-3 की अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू ने विधायक का स्वागत किया।
मंदिरों में पूजा-अर्चना कर की जनकल्याण की कामनापदयात्रा रामजानकी मंदिर पहुंची, जहां पुरन्दर मिश्रा ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद यात्रा जय हिंद चौक पहुंची। यहां जिला मंत्री अर्चना हुकरे ने उनका स्वागत किया। जय हिंद चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।### जनसंवाद के साथ योजनाओं की जानकारीनशामुक्ति पदयात्रा के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत वे पैदल क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ उठा सकें।
‘नशामुक्त समाज बनाना सामूहिक जिम्मेदारी’ विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक संकल्प है। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना, उन्हें सकारात्मक दिशा देना और स्वस्थ, संस्कारवान तथा सशक्त समाज का निर्माण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि जनसहभागिता इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के सभी वर्गों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता फैलानी होगी। उन्होंने नागरिकों से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।### जनभागीदारी से मजबूत हो रहा अभियानपदयात्रा के सातवें दिन भी बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ जनसंवाद और जनसेवा पर भी जोर दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह पदयात्रा 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी।### ये रहे उपस्थितपदयात्रा में लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती भाई पटेल, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू, जिला मंत्री अर्चना हुकरे, जोन-3 अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार, संतोष साहू, अवतार सिंह बागल, पार्षद कैलाश बेहरा, खगपति सोनी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जगत, जिला सह कार्यालय मंत्री मीना सेन, मधु चंद्राकर, उमा रात्रे, अनुराग साहू, महेश बघेल, माधुरी बघेल, राधे दुर्गा, प्रीतम महानंद, सुजीत छबड़ा और ज्ञानचंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।