भव्य भारत का राष्ट्रीय निधि होगा श्रीराम का मंदिर:कौशिक

Chhattisgarh

रायपुर।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने तिफरा सिरगिट्टी के भगवान श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।उन्होंने प्रदेशवासियों को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों से श्रीराम भगवान की भव्य मंदिर अयोध्या में बने ऐसी कामना हमारे पुरखे और हम सब कर रहे थे।अब वह सपना पुरा होने को है।भगवान श्रीराम हमारे आस्था के प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरिमामय में उपस्थिति में भगवान श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।उन्होंने कहा कि भव्य श्रीराम मंदिर की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य भारत का राष्ट्रीय निधि होगा। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली में ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण होने से सबके मन में उत्सव का भाव है। समूचे विश्व को जल्द ही विशाल श्रीराम मंदिर में श्रीराम भगवान के दर्शन का मंगल अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *