बेमेतरा एसपी त्रिलोक बंसल ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निराकरण के दिए निर्देश

Uncategorized

बेमेतरा। बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक समस्याओं और आपराधिक मामलों सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। एसपी बंसल ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है।

मौके पर कुछ मामलों का निराकरण, अन्य की जांच के निर्देशजनसुनवाई के दौरान तात्कालिक महत्व के कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि विस्तृत जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।एसपी त्रिलोक बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।

साथ ही, पीड़ितों की समस्याओं 2को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, स्टेनो संतोष सोनवानी सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *