दंतेवाड़ा : गीदम और बीजापुर मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। बाइक में 2 युवक सवार थे। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दुसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका ईलाज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि मृतक मोहम्मद अफ्ताफ़ किरंदुल 4 नंबर रिंग रोड का निवासी है, वही गंभीर रूप से घायल युवक का नाम नेराजुल हसन है।पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।