जो कभी नक्सली थीं अब नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभालेगीं

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर जो कभी नक्सली थीं अब नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभालेगीं। प्रदेश के नक्सल प्रभावित एरिया बस्तर और दंतेवाड़ा में महिला नक्सल विरोधी दस्ते का गठन किया गया है। इस दस्ते हो दंतेश्वरी लड़ाके का नाम दिया गया है। इस दल में 30 महिला कंमाडों को शामिल किया गया, जिसमें 7 पूर्व नक्सली महिलाएं, जो आत्मसर्मपण कर चुकीं है।महिला लड़ाकों को कमान दिए जाने के बाद बस्तर जिले के आईजी विवेकानंदा सिन्हा ने ‘दंतेश्वरी लड़ाके’ यूनिट के बारे में बताया कि महिला पुलिस कमांडो अपने पुरुष समकक्षों के साथ काम करने जा रही हैं। मझे यकीन है कि महिला कमांडो अच्छा काम करेंगी और यह महिला सशक्‍तीकरण का एक अनूठा उदाहरण है। दंतेश्वरी लड़ाके नाम देवी दंतेश्वरी के नाम पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *