जगदलपुर : बस्तर जिले से 5 माह की दुधमुंहे बच्चे का अपहरण हो गई है। घटना लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के बहादुर पारा में शनिवार की बताई जा रही है।यह 5 माह का बच्चा उस रात को अपनी मां के साथ ही सो रहा था ,उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गया व बच्चे को साथ ले कर भाग गया।माँ की नींद टूटी तो बच्चा को पास नही पाया व परिजनों ने काफी खोजबीन की,फिर पुलिस थाना में मामले की शिकायत दर्ज की
अपहरण करने वाले आरोपी का पुलिस ने स्क्रेच जारी किया है। लोहण्डीगुड़ा के एसडीओपी राकेश कुमार ने बताया कि 4-5 माह के बच्चे सुजीत कुमार का अपहरण किया गया है।पुलिस उस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष ,रंग गेंहुआ ,मध्यम कद- काठी का है।पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 3 टीम बनाई है।लोहण्डीगुड़ा से लेकर कई इलाकों में खोजबीन चालू है।