ईडी कार्यालय के बाहर छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Chhattisgarh

रायपुर 3 मार्च 2023 शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ईडी के कार्यालय के बाहर आज लगातार तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।

कार्यालय के बाहर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत मोर संग चलो रे राज गीत अरपा पैरी के धार छत्तीसगढ़ी दोहा और ददरिया गाकर प्रदर्शन किया।
सुबह से लेकर रात तक चल रहे इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के नेताओं को सिर्फ और सिर्फ परेशान करने का कार्य कर रही है।शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि जब तक ईडी के अधिकारी कांग्रेस के नेताओं पर पूछताछ करते रहेंगे तब तक कांग्रेस के नेता यही कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रहेंगे।
शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जानकारी दी कि आने वाले 6 तारीख को ईडी कार्यालय के सामने नगाड़ा बजाकर होली खेलकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आज इस प्रदर्शन में खनिज विभाग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन रवि घोष एजाज ढेबर प्रमोद दुबे उधोराम वर्मा मोहन लालवानी आलोक चंद्राकर कन्हैया अग्रवाल इम्तियाज हैदर बंशी कन्नौजे शरद लोहाना विजय देवांगन महेश अग्रवाल मोहनलाल वर्मा नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी देवेंद्र यादव  उत्तम साहू नवीन केसरवानी सागर वाकडे सुयश शर्मा मो फहीम मोहसिन खान देवदास टंडन लक्ष्मी नारायण वर्मा गजानंद साहू सनत सेन गजानंद वर्मा रजत कश्यप प्रमोद वर्मा हिमांशु दीक्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *