कल होगी भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कल एकात्म परिसर सुबह 12 बजे आहूत की गई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुभाष राव शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी संयोजक के अलावा सोशल मीडिया व लोकसभावार मीडिया प्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। लोकसभा में होने वाले 6 कार्यक्रमों के लिए बनाए गए प्रभारी भी विशेष रूप से आमंत्रित है।
राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी सुबह 12 बजे मीडिया से भी चर्चा करेंगे। अनिल जैन सुबह 10.30 बजे रायपुर नियमित विमान से पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *