झारखंड के विधायको ने कहा- ईडी और सीबीआई का दिखाया जा रहा भय

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ लाए गए झारखंड के विधायकों ने कहा कि हम सब एक हैं। झारखंड महागठबंधन के सभी दलों की एकता दिखाने के लिए यहां आए हैं। झारखंड में जिस प्रकार की परिस्थितियां बनाई जा है, उसमें मंत्री और विधायकों को ईडी, आईटी और सीबीआई का डर दिखाया जाता है।

जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी, कांग्रेस नेता दीपक पांडे, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भूषण बाड़ा कांग्रेस समेत विधायकों ने पत्रकारवार्ता में कहा झारखंड में जनहित के काम हो रहे हैं। कैबिनेट में जो फैसले लिए गए हैं, उससे झारखंड की जनता खुशी मना रही है। हम उनकी खुशी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। हमारी सरकार ने मजबूती से काम किया है। विपक्ष के सभी सवालों को निराधार साबित किया है। विधायक दीपिका पांडे ने कहा, हमलोग अपनी प्राइवेसी में अपनी कुबत पर रहने वाले लोग हैं। क्या मजबूरी है कि हमें यहां आकर रहना पड़ रहा है। हम गंभीर और समझदार विधायक हैं। सवाल बीजेपी से होना चाहिए कि हम अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल क्यों नहीं हो पा रहे हैं। हमारे लोगों को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। हमारी एकजुटता को दिखाने के लिए हम यहां आए हैं। हम अपने बलबूते पर अपने खर्चे पर सब कुछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *