मुख्यमंत्री बोले-भाजपा थैला लेकर विधायक खरीदने निकली, ईडी और आईटी का दिखा रहे हैं डर

Uncategorized

रायपुर। झारखंड संकट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वहां डर तो इसी बात का है कि भाजपा थैला लेकर खरीदने की कोशिश कर रही है। ईडी और आईटी से डराने का भी प्रयास हाे रहा है। उन्होंने कहा, विधायकों को कोई शौक नहीं है कि काम छोड़कर यहां बैठे रहें।

रायगढ़ रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इस मामले में सबसे पहली बात यह कि चुनाव आयोग की चिट्‌ठी आई है कि नहीं आई है। अगर वह चिट्‌ठी आई है तो राज्यपाल उसे रोके क्यों हैं। अगर नहीं आई है तो स्पष्ट करें। आया है तो उसे ओपन क्यों नहीं किया जाना चाहिए, इसका मतलब है कि आप हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहते हैं। ताकि चिट्‌ठी खुले उसके पहले सब खरीद-फरोख्त कर लें। रमन सिंह को और भाजपा को यह कर पाने में सफलता नहीं मिली इसलिए कह रहे हैं कि माथा शर्म से झुक गया। वे खरीद-फरोख्त कर लेते तो उनका सिर ऊंचा हो जाता। यह पूछे जाने पर कि सत्ताधारी दल होने के बाद भी झारखंड में क्या डर है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डर तो यही है कि भाजपा थैला लेकर खड़ी है। खरीदने का प्रयास है, ईडी-आईटी से डराने का काम यही तो लगातार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ये विधायक भी इसीलिए आए हैं, नहीं तो उनको कोई शौक नहीं है।
विपक्षी सरकार, भाजपा को बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा किसी भी प्रदेश में विपक्षी दलों की सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। चुनी हुई सरकारों को किस प्रकार षड्यंत्रपूर्वक छल-बल से गिराओ, बदनाम करो, डराओ-धमकाओ यही हो रहा है। आखिर कांग्रेस के तीन विधायक पश्चिम बंगाल में पैसा लेकर पकड़े गए। उन्हें कौन खरीद रहा था? तब भाजपा नेताओं का माथा शर्म से नहीं झुका। सीएम ने कहा, यह तो हमारी पार्टी के लोग हैं। हमारे लोग हैं। भाजपा पूरे देश में प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है,
छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर जोर
हिमाचल प्रदेश में गोबर खरीदी योजना को 10 गारंटी में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह सिर्फ गाय पर राजनीति कर सकते हैं। गरीबों, किसानों की आय दोगुनी करने की सिर्फ बात करते हैं। वह केवल भावनात्मक शोषण करते हैं, काम नहीं करते हैं। छत्तीसगढ़ में जो हो रहा है, प्रधानमंत्री भी उसकी प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा आलोचना कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की ताकत देखिए। अमित शाह आए और बैलों की पूजा कर रहे हैं। यह हमारी संस्कृति की पहचान है। भूपेश बघेल ने जेपी नड्डा और मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि जानकारी आ रही है कि बैठक के दौरान 3 दिन तक कोई कमरे के बाहर नहीं निकलेगा। यह उनकी पार्टी की गतिविधियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *