सोनिया काे ईडी का सम्मन, 21 को कांग्रेस राजधानी में करेगी प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

Uncategorized

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बैठक में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभावार निकाले जानी वाली यात्रा तथा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में राजधानी रायपुर में प्रदेश व्यापी धरने के लिये रणनीति बनाई गई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश भारत जोड़ो पदयात्रा के बारे बताया कि एआईसीसी द्वारा यात्रा के मार्ग के बारे में विस्तृत विवरण मिलने के बाद रूपरेखा बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को ईडी के विरोध में प्रभावी प्रदर्शन राजधानी में तथा 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं के दमन के लिये ईडी, आईटी का दुरुपयोग कर रही है। जो राहुल गांधी के बाद अब सोनिया गांधी को परेशान करने के उद्देश्य से ईडी का सम्मन भेजा गया है। कांग्रेस पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध करेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 21 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन कर मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक कदम का विरोध करेगी। सभी कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री, सांसद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, सभी को ईडी का पुरजोर विरोध करना है। सभी पूरे सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव में मदद करें। जहां आम सहमति न हो वहां समन्वय स्थापित करें। हमें सरकार की योजनाओं का फायदा आम आदमी तक पहुंचे इसके लिये कार्य करना है।
दूसरे दल से आए लोगों को बनाया मंड़ी अध्यक्ष
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों ने जगकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा और जोगी कांग्रेस से आए लाेगों को मंड़ी अध्यक्ष का पद दिया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों की सत्ता और संगठन में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोरबा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडित किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कांग्रेस के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नहीं होने का मामला भी बैठक में उठा। कांग्रेस संगठन में शिकायतों का यह दौर चलता रहा। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मरकाम की उपस्थिति में कार्यकर्ताओ की नाराजगी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *