रायपुर : सत्र की तैयारियों पर कैबिनेट की बैठक 7 को याने कल होगी बैठक।
रायपुर। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 7 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में आहूत की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों और अन्य मामलों में चर्चा होगी। मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार के द्वारा आने वाले विधेयक और अनुपूरक अनुमान लाए जाने को लेकर विभागों प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में प्रदेश में कृषि कार्याें की समीक्षा भी की जाएगी। मानसून के सक्रिय होने के बाद कई जिलों में कम बारिश की स्थिति, बुआई और खाद की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। खाद की स्थिति की समीक्षा के आधार पर इसकी कमी पूरा करने मार्कफेड और कृषि विभाग को निर्देशित किया जाएगा। दो माह बाद हो रही कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का अनुामोदन किया जाएगा। साथ ही अन्य विभागों के प्रस्तावों पर विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणाओं के बारे में चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।