विप्र वाटिका में सजा भव्य गरबा महोत्सव, मातृशक्ति ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Uncategorized

बालोदाबाजार। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज मातृशक्ति द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन विप्र वाटिका, बालोदाबाजार में किया गया। 15 एवं 16 अक्टूबर को आयोजित इस महोत्सव में नवरात्रि की उमंग और उत्साह के साथ महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा, सुआ एवं गोपी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।महोत्सव के प्रथम दिन 15 अक्टूबर को पारंपरिक गरबा तथा दूसरे दिन 16 अक्टूबर को थीम ग्रुप गरबा आयोजित किया गया। थीम ग्रुप में पंजाबी, मराठी, गुजराती, साउथ इंडियन, ओडिसी तथा देवी-देवताओं की थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

प्रतिभागियों की रचनात्मकता और शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।सुआ नृत्य में अलका शर्मा-प्रभा तिवारी, शैलजा मिश्रा-ममता शर्मा, आरती दूबे-ऋचा द्विवेदी, कीर्ति शर्मा -स्वाति मिश्रा, करुणा-श्रद्धा दूबे, ममता शुक्ला-ममता शर्मा, श्रद्धा शर्मा-अमित शर्मा तथा सरस्वती-बबली ने प्रस्तुति दी।

वहीं गोपी नृत्य में ऋचा द्विवेदी करुणा-श्रद्धा दुबे, ममता शुक्ला-सुनीता मिश्रा,कीर्ति, नेहा बाजपेई-पूनम शर्मा, सुष्मिता शुक्ला-स्वाति पांडे एवं स्वाति मिश्रा-ममता शर्मा ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव के प्रथम दिन 15 अक्टूबर अक्टूबर को पारंपरिक गरबा में 10 वर्ष की श्रेणी में आने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया 10 से 15 वर्ष के बच्चों में प्रथम स्थान वामिका शुक्ला द्वितीय स्थान मिहिका शुक्ला तृतीय स्थान नित्यl ठाकरे बेस्ट गेटअप देवांशी एवं ऑलराउंडर का खिताब कनिष्कl ने अपने नाम किया 15 से 18 वर्ष के श्रेणी में प्रथम स्थान जीविषा धुरंधर द्वितीय स्थान अर्चिता मिश्रा तृतीय स्थान बेस्ट गेट अप समीक्षा वर्मा एवं सिया के शेरवानी ने ऑलराउंडर का खिताब अपने नाम किया 18 वर्ष की ऊपर की श्रेणी में तनुष्का अग्रवाल ने ऑलराउंडर का खिताब अपने नाम किया महिला वर्ग में प्रथम स्थान नेहा शर्मा द्वितीय स्थान अंजली पांडे एवं तृतीय स्थान मौसमी सोनी बेस्ट गेटअप प्रिया चावल एवं ऑलराउंडर का किताब हरमन चावला ने अपने नाम किया 16 अक्टूबर थीम गर्भ में 10 से 18 वर्ष के बच्चों में प्रथम स्थान केरल ग्रुप द्वितीय स्थान कश्मीरी ग्रुप तृतीय स्थान राधा कृष्णा ग्रुप एवं वेस्टर्न फ्यूजन ग्रुप ने ऑलराउंडर का खिताब अपने नाम किया महिला ग्रुप थीम गरबा में प्रथम स्थान राजपूताना ग्रुप द्वितीय स्थान जय भवानी ग्रुप तृतीय स्थान कश्मीरी ग्रुप एवं युगल स्वरूप ग्रुप ने ऑल राउंड की ट्रॉफी अपने नाम की बेस्ट गेटप छत्तीसगढ़ी ग्रुप को दिया गया सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला उपाध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला सचिव सुशील तिवारी आशीर्वाद पथ लब के संस्थापक संजय पांडे जी एवं अभिषेक तिवारी की ओर से सभी विजेताओं को 11-11 सो रुपए की नगद राशि भी प्रदान की गई जज की भूमिका में श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव ऋचा द्विवेदी मीनल साहू एवं सृष्टि पडवार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा कीकार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष ऋचा द्विवेदी,उपाध्यक्ष सरस्वती तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष अलका शर्मा कोषाध्यक्ष प्रभा तिवारी और सचिव श्रद्धा दुबे‌ स्वाति मिश्रा, सहसचिव सुष्मिता शुक्ला तथा सांस्कृतिक टीम की प्रभारी कीर्ति शर्मा, करुणा, नेहा एवं स्वाति पांडे का विशेष योगदान रहा। वहीं मीडिया प्रभारी बबली दुबे, पूनम शर्मा एवं प्रेमलता ने भी आयोजन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सदस्यों का बड़ा योगदान रहा डॉक्टर निशा झा शैलजा मिश्रा नीतू शुक्ला रजनी बाजपेई रानी बाजपेई ऋतु शुक्ला डॉली शुक्ला उमा शर्मा मनीषा शुक्ला एवं अधिक संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीनवरात्रि के इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति की एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विप्र वाटिका में आयोजित यह गरबा महोत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *