बिलासपुर : उप अभियंता भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सामने आया था। छत्तीसगढ़ की हाईकोर्ट बिलासपुर में है ,यहां अधिकतर लोग न्याय की उम्मीद से लोग बिलासपुर हाईकोट के काम से आते जाते हैं।

बिलासपुर में उप अभियंता भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। मामला बिलासपुर शहर के सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र का है, जहां दो युवतियां अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में नकल कर रही थीं।

आसपास के लोगों ने इसका खुलासा किया और दोनों को सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, एक युवती परीक्षा केंद्र के बाहर ऑटो में बैठकर अंदर परीक्षा दे रही अपनी सहेली की मदद कर रही थी। नकल की इस योजना का खुलासा तब हुआ जब एक ऑटो चालक को युवती की गतिविधियों पर शक हुआ और उसने तुरंत अपने परिचित एनएसयूआई नेता को इसकी सूचना दी। नेता के सहयोगियों के साथ पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवती के पास हाईटेक डिवाइसेस हैं जिससे वह परीक्षा हॉल के अंदर बैठी परीक्षार्थी को उत्तर भेज रही थी।

जांच के दौरान बाहर बैठी युवती से पूछताछ करने पर अंदर परीक्षा दे रही उसकी सहेली का भी खुलासा हुआ। दोनों युवतियों के पास से लैपटॉप, माइक्रो डिवाइस और कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट जब्त किए गए हैं, जो नकल में प्रयोग किए जा रहे थे। युवकों ने पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया था। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वहीं इस पूरे मामले में सरकण्डा पुलिस जांच के रही है।
पी. मंडल, परीक्षा नियंत्रक हाई स्कूल सरकंडा ने बताया कि व्यापम द्वारा लिया जा रहा था परीक्षा जिसमें एक जो जसपुर के रहने वाली है छात्रा द्वारा इलेक्ट्रानिक सामन से नकल किया जा रहा था, और समान भी पाया गया,उसके खुलास fir दर्ज किया गया है।