राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिए को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब सहित बिक्री रकम जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में 9 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश मरकाम पिता विश्वनाथ मरकाम (36 वर्ष) निवासी रेवाडीह पलाश विहार, थाना लालबाग को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब (6.300 बल्क लीटर) एवं बिक्री रकम 300 रुपये जब्त की। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 3,100 रुपये बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में पूर्व से भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, म.प्र.आर. खुशबू नागवंशी, आरक्षक लेखराम वर्मा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।