रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों की दीपावली छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले घोषित पांच दिन के अवकाश में संशोधन करते हुए अब कुल छह दिन की छुट्टी घोषित की है। नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सरकारी, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में पहले के विभागीय समसंख्यक आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।

पूर्व में दीपावली की छुट्टियां 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित थीं। अब संशोधित आदेश के तहत अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी गई है।इस फैसले से विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली के अवसर पर लगातार छह दिन की छुट्टी मिलेगी। विभाग ने संशोधित आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।