छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, माफ़ियाराज, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय से मुक्त करना हैं- नितिन नबीन

Uncategorized

जांजगीर चाँपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जांजगीर चाँपा में सम्पन्न हुई। जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चाँपा में आहूत भाजयुमो की बैठक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वये भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चन्देल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सह प्रभारी ओपी चौधरी,भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत, गुहाराम असगले, कृष्णकुमार राय, गुंजन प्रजापति मोजूद रहे।

भाजयुमो की बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर रणनीति तय की गयी। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशभर में जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त के प्रथम पखवाड़े तक प्रदेशभर में बेरोजगारी विषय पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगा और छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार के लिए क्रांति का आगाज करेगा। भाजयुमो के आंदोलन में मंडल स्तर से लेकर विधानसभा वार और जिला स्तर पर मशाल यात्रा, बेरोजगारी टेंट, बेरोजगारी फॉर्म, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर वार, वाल राइटिंग, पांप्लेट वार, रोजगार कार्यालय पर प्रदर्शन आदि चरणबद्ध आंदोलन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गयी हैं।

भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार युवाओं को छलने और ठगने का काम किया जा रहा हैं। युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने तैयार हैं और छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस की सरकार को सबक सिखाएगा। उन्होंने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो द्वारा सभी विधानसभा में निकाली गयी विकास तीर्थ बाइक रैली के लिए भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, माफ़ियाराज, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय से मुक्त करना हैं, नशे से अपराध से मुक्त करना हैं और युवा मोर्चा ही छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, माफियाराज से मुक्त करने अन्याय से, नशा से अपराध से मुक्त करने क्रांति लायेगा और 2023 में कमल खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने बूथ स्तर शक्तिकेन्द्र स्तर पर काम करने युवाओं को जोड़ने महत्वपूर्ण टिप्स दिये।

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने भाजयुमो पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्तिथि में भाजयुमो में काम करने का अवसर ही संघर्ष के साथ आगे बढ़ कर अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर हैं। संगठनात्मक दृष्टि से विषय रखते हुए उन्होंने कार्यविभाजन, समय प्रबंधन, परस्पर समन्वय, प्रवास, परस्पर अवसर और समान भाव से कार्य करते हुए कार्य आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्त कर कार्य को सफल बनाने की बात कही।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो के आंदोलन की विस्तार से जानकारी देते हुए भाजयुमो को युद्ध स्तर पर जुटने और जनजुड़ाव के साथ तैयारी को आगे बढ़ाने और आंदोलन को हर स्तर पर सफल बनाने आज से ही युद्ध स्तर पर जुटने कहा। उन्होंने जिला प्रभारियों और संभाग प्रभारियों को अपने क्षेत्र में आंदोलन को सफल बनाने लगातार प्रवास एवं जिला अध्यक्षों को मंडल स्तर बूथ स्तर शक्तिकेन्द्र स्तर तक जाकर आंदोलन को सफल बनाने कहा।

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने भाजयुमो के प्रदेशभर में सभी विधानसभा में विकास तीर्थ बाइक रैली के सफल आयोजन के लिये बधाई दी उन्होंने कहा कि भाजयुमो की बाइक रैली से विपक्ष में तिलमिलाहट हैं भाजयुमो का जोश हाई हैं और भाजयुमो के आगामी आंदोलन से क्रांति आएगी और युवाओं के साथ अन्याय करने वालों को पता चल जाएगा कि युवा मोर्चा फ़ायर हैं फ़ायर।

बैठक का संचालन महामंत्री रितेश गुप्ता व टेकेश्वर जैन ने किया। बैठक में संजुनारायण सिंह, सुशांत सिंह प्रदेशभर से आये भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी व सभी जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *