लालू यादव से जुड़े 15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी

Uncategorized

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कस दिया है। उनसे जुड़े 15 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई बिहार के सीएम कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव के कथित भ्रष्टाचार को लेकर की जा रही है। सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की। राजद प्रमुख के पटना स्थित निवास पर भी कार्रवाई चल रही है। सीबीआई की टीम लालू यादव, उनकी बेटी व अन्य रिश्तेदारों के यहां पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *