दालभात केन्द्र को शुरू करने भाजपा की पहल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर दालभात केन्द्र के लिए चावल निर्गत करने का फैसला अगर आचार संहिता में भी कांग्रेस सरकार लेती है तो भाजपा को आपत्ति नहीं होगी। अगर इस आशय की अनुमति के लिए भूपेश सरकार चुनाव आयोग जाती है तो भाजपा इसका समर्थन करेगी।
भाजपा ने अपनी तरफ से पहल करते हुए इस आशय का पत्र चुनाव आयोग को सौंपा है। साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने चुनाव आयोग को प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी भेजा है। प्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर भूपेश बघेल को टैग करते हुए भाजपा ने लोकहित के इस मामले पर त्वरित कारवाई करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *