छत्तीसगढ़ : रायपुर, 30 मार्च, 2019 लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत् अध्ययन भ्रमण में मुख्य निर्वाचन कार्यालय आए महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कलाई में मतदान बंधन बांधकर सेलिब्रेट किया। विद्यार्थियों ने मतदान बंधन बांधकर वचन लिया कि वे स्वयं अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करेंगे तथा अन्य लोगो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
उल्लेखनीय हैं कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू की विशेष पहल पर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए नये-नये उपायों के जरिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता फोरम के राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर श्री प्रशांत पांडेय, मास्टर ट्रेनर कामिनी बावनकर के संयोजन में आयोजित मतदान बंधन के इस कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही।