छत्तीसगढ़ : रायपुर राजधानी में देश का पहला अनूठा किन्नर विवाह का आयोजन किया गया है| इसमें 15 जोड़े शामिल है ,विवाह का आयोजन पुजारी पार्क में 30 तारीख को होने जा रहा है|कल हल्दी – मेहंदी की रस्मे की गई है और 30 मार्च को 3 बजे से सिविल लाइन से बारात निकलेगी व शहर के बीचोबीच होकर बारात पुजारी पार्क आयगी । शादी की रस्म निभाई जायगी और इसके बाद 15 किन्नर जोड़े अपने पुरुष पति के साथ दुल्हन डोली में बैठ कर बनकर अपने अपने ससुराल जायँगी।
आपको बता दे कि तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड, छ.ग. शासन एवं मितवा समिति की अध्यक्ष सुश्री विधा राजपूत द्वारा यह नायाब पहल की गई है। इस विवाह समारोह को धूम-धाम के साथ संपन्न किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस विवाह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ ने किन्नरों को सम्मान व जगह मिला है।किन्नर सोनाली अजय वैष्णव ने बताया कि आज उनकी सपने पूरी हो रही है, ओ एक ब्राम्हण परिवार में रायपुर में शादी होकर जा रही हैं, और ओ बोलतीं हैं कि यह श्रेय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देती हैं।