डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विधायक विक्रम मंडावी सहित कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Chhattisgarh

ईश्वर सोनी : बीजापुर : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें और महंगी होती रसोई गैस के विरोध में कांग्रेस ने नगर के पेट्रोल पम्प में हस्ताक्षर अभियान चला केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विधायक कार्यालय से कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली के रूप में सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पामभोई पेट्रोल पम्प पंहुचे , विधायक विक्रम मंडावी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हाथों में झंडे व तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया
इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसके कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। दामों में लगातार बढ़ोतरी होने के चलते लोगों में भारी निराशा हो रही है जिसका जवाब जनता देगी। जिला पंचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे ने कहा कि देश के लोग कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर गरीब परिवारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इस दौरान कांग्रेसी नेता अजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाह नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की जा रही जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *