शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

Uncategorized

रायपुर : 24,अप्रैल 2026।रायपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसाया और शादी का प्रलोभन देकर कई बार दुष्कर्म किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यशवंत लदेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम झाडूंटीला, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम, ने वर्ष 2023 में पीड़िता से फेसबुक के माध्यम से संपर्क स्थापित किया था।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने 24 मई 2024 को पीड़िता को रावांभाठा स्थित बंजारी मंदिर के पास बुलाया।आरोपी ने पीड़िता को घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर ले जाकर शादी का वादा किया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर रायपुर और बेमेतरा के विभिन्न होटलों में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा।बताया गया कि 16 मार्च 2026 को अंतिम बार संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और विरोध करने पर पीड़िता को धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराई।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 69, 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 22 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *