मोहन मण्डावी आज नामांकन दाखिला के लिए पहुचेंगे कलेक्ट्रेट

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :कांकेर दिनांक 26 मार्च  मंगलवार को आज दोपहर 12 बजे कांकेर लोकसभा के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी मोहन मण्डावी द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा। मोहन मण्डावी के नामांकन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  डॉ रमन सिंह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  विक्रम देव उसेंडी , भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू , लेखराम साहू , मनोज जैन , रामु रोहरा  सहित पूर्व विधायक उपस्थित रहेंगे ।
जिला महामंत्री विजय कुमार मण्डावी व  आलोक ठाकुर ने कांकेर लोकसभा अंतर्गत आठो विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, मण्डल पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, कार्यसमिति सदस्यों, कार्यकर्ता मण्डावी  के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगे।

नामांकन से पहले सुबह 10:30 तक बजे कमल सदन कांकेर में समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा व

आज सुबह11बजे रैली के माध्यम से नामांकन हेतु जाएंगे । कलेक्ट्रेट पहुंच कर रैली नए बस स्टैंड में सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी जिसे डॉ रमन सिंह व विक्रम उसेंडी सहित अन्य वक्ता संबोधित करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *