बलौदाबाजार में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Uncategorized

बलौदाबाजार। विद्यालय मैदान में आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों से संवाद कर उनके उत्साह, उमंग और खेल भावना को करीब से महसूस किया।अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उम्मीद जताई गई कि प्रदेश के ये खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अदिति बाघमार, विजय केशरवानी, राकेश ध्रुव, सुमन वर्मा और सुनीता वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *