छत्रपति संभाजीनगर। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन भूमि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित हवाईअड्डे पर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।