डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पूरी हुई विभागीय प्रक्रिया, दिवंगत आरक्षकों की पत्नी और पुत्र को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Uncategorized

जशपुर :4 अक्टूबर 2026। दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने की दिशा में जशपुर पुलिस ने संवेदनशील पहल की है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करते हुए दिवंगत आरक्षक जगलाल राम की पत्नी प्रियंका भगत और दिवंगत आरक्षक बलपंथ राम के पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

परिजनों को मिला आर्थिक संबलपुलिस विभाग के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 302 जगलाल राम की पुलिस विभाग में भर्ती 25 अक्टूबर 2009 को हुई थी। उनके निधन के बाद परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उनकी पत्नी प्रियंका भगत को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।इसी तरह आरक्षक क्रमांक 441 बलपंथ राम की भर्ती 4 अप्रैल 2007 को पुलिस विभाग में हुई थी।

उनके निधन के बाद उनके पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक जीडी के पद पर नियुक्त किया गया है।पुलिस परिवार की तरह साथ खड़ा है विभागडीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन एक परिवार की तरह हैं। विभाग के किसी सदस्य के असमय निधन से उसके परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य आश्रित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।उन्होंने नव नियुक्त आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *