नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा …..धरमलाल कौशिक

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर 30 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा की है। उन्होंने मुठभेड़ में नक्सली-हमले से सीआरपीएफ के दो जवानों व दूरदर्शन के कैमरामैन की शहादत को नमन कर उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। कौशिक ने कहा कि बंदूक के दम पर आतंक फैलाने वाले नक्सलियों के मंसूबे एक लोकतांत्रिक राज्य में कभी भी पूरे नहीं होंगे। प्रदेश सरकार नक्सलियों से चर्चा करने को तैयार है, पर नक्सली चर्चा से भागकर और बंदूक चलाकर दहशत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। प्रदेश सरकार नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *