छत्तीसगढ़ : रायपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने आज अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा की है। एनसीपी ने मुरारी मिश्रा को भाटापारा से प्रत्याशी बनाया है। पत्रकारों से चर्चा में मुरारी मिश्रा ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर आज एनसीपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाटापारा में भाजपा हमेशा एक ही चेहर को समर्थन करती है। वहीं चंद्रपुर विधानसभा से सुमन नोबेल वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।