रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 28 अक्टूबर को निजी हेलीकाप्टर से 10.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड से विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव में 11.30 बजे पहुंचकर बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।

12.15 बजे बीजापुर से प्रस्थान कर 12.45 बजे हल्बा भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र जिला कांकेर में आमसभा को संबोधित करेंगे। 2.30 बजे डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर डौण्डीलोहारा में आमसभा को संबोधित करेंगे। 3.15 बजे डौण्डीलोहारा से प्रस्थान कर राजनांदगांव जिला के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 3.45 आमसभा को संबोधित करेंगे। 4.30 बजे मोहला से प्रस्थान कर 5.00 बजे रायपुर पहुंचेंगे।