खैरागढ़ में भूपेश के चार और सिंहदेव की तीन चुनावी सभाएं

Uncategorized

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रचार और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को चार सभा लेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तीन सभा लेंगे। मुख्यमंत्री की सभाओं में चुनाव संचालन समिति के प्रमुख रविंद्र चौबे सहित अन्य मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को जिन चार चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे उनमें दोपहर 2 बजे सलोनी, 3 बजे बीजलदेही, 4 बजे अतरिया और शाम 5 बजे बाेरई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार से दो दिवसीय खैरागढ़ चुनाव प्रचार में जाएंगे। वे यहां पर छह सभाओं को संबोधित करेंगे। बुधवार को जालबांधा, छुईखदान और गंडई में सभा करेंगे। गुरूवार को साल्हेवारा, बुंदेली और बाजार अतरिया में चुनावी सभा लेंगे कांग्रेस के पक्ष को मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *