रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12:30मिनट में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे,और 1 बजे कुनकुरी शाखा लैलूंगा शाखा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे । सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर करेंगे।संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी.मिंज, विधायक पत्थलगांवरा मपुकार सिंह और विधायक जशपुर विनय कुमार भगत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।