मुख्यमंत्री ने की घोषणा: छत्तीसगढ़ से यूपीएससी इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ सदन में आवास एवं भोजन की निःशुल्क सुविधा

Uncategorized

रायपुर : संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।मुख्यमंत्री बघेल ने UPSC इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों की सुविधा के मद्देनजर यह घोषणा की है कि जो बच्चे दिल्ली में इंटरव्यू देने जाएंगे,

उन्हें छत्तीसगढ़ सदन में रूकने और भोजन की निःशुल्क सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाएगी और

upsc इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाने वाले छात्र को खाने ,रहने के सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी को छ ग ने निर्देशित कर दिया है और स्टूडेंट वहां के आयुक्त अवस्थी के मोबाइल नंबर 98689-77921 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *