संजीव झा होंगे छत्तीसगढ़ में आप के नए प्रभारी

Uncategorized

रायपुर। दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने विस्तार की प्रक्रिया को तेज कर दी है। पार्टी ने 9 राज्यों के लिए अपने पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ का ‘आप’ प्रभारी विधायक संजीव झा को बनाया गया है। वहीं संगठन मंत्री संतोष श्रीवास्तव होंगे। अब तक छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी संभाल रहे गोपाल राय को अब यहां का इलेक्शन इंचार्ज बनाया गया है। बिहार में मधुबनी जिले के रहने वाले 41 वर्षीय संजीव झा मैथिल-ब्राम्हण समुदाय से हैं। संजीव झा बुराड़ी से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *