महावीर नगर में किराए के मकान में चल रहा था अवैध कॉस्मेटिक्स निर्माण, ड्रग विभाग की दबिश,बिना लाइसेंस बैन क्रीम बनाने का मामला आया सामने

Uncategorized

रायपुर। राजधानी के महावीर नगर इलाके में ड्रग विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक्स निर्माण किए जाने की सूचना पर दबिश दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें किराए के मकान में बिना अनुमति कॉस्मेटिक्स बनाने का मामला सामने आया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में कथित तौर पर अवैध रूप से बैन क्रीम बनाने का कारोबार संचालित किया जा रहा था। ड्रग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण से जुड़ी गतिविधियों की जांच की। अब विभाग की आगे की कार्रवाई और जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक लम्बे समय से गोपनीय तरीके से काम कर रहा था,कई प्रकार के निर्माण करता था, बिना लाइसेंस से काम चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *