रायपुर। जनजातीय समाज का भविष्य शिक्षा, एकता और विकास से ही मजबूत होगा। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वह अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति पर गर्व कर सके। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में कही।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अग्रवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे जननायकों के संघर्ष और बलिदान की गाथाएं आदिवासी समाज के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचनी चाहिए। इससे नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के योगदान और सांस्कृतिक विरासत को समझ सकेगी।उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अलग-अलग आस्थाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान का सम्मान करते हुए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। नक्सलवाद को आदिवासी अंचलों के विकास में बड़ी बाधा बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के लिए निर्णायक प्रयास कर रही हैं।

भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटाने और उनके पुनर्वास के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि ऐसे युवाओं को सम्मानजनक जीवन और विकास के अवसर मिलें।शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का जोरसांसद ने प्रधानमंत्री जनमन योजना, महतारी वंदन योजना और आदिवासी विद्यार्थियों के लिए संचालित शैक्षणिक योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समाज की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।
वनांचलों में सोलर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने का भरोसादूरस्थ वनांचलों में बिजली की समस्या का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली के तार पहुंचाना मुश्किल है, वहां सौर ऊर्जा के जरिए बिजली उपलब्ध कराई जा सकती है। जिन गांवों में अभी सोलर सुविधा नहीं है, वहां भी भविष्य में बिजली पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मानसमारोह में शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान और सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुववंशी ने जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन तथा आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।