प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 18 हजार 401 रुपए अनुमानित

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य का वार्षिक बजट बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भूपेश बघेल पेश करेंगे। बजट से पहले योजना एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण सदन की पटल में रखा। वर्ष 2021-22 के आर्थिक सर्वेक्षण में की रिपोर्ट के आधार पर मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 18 हजार 401 रुपए अनुमानित है। पिछले साल प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 6 हजार 778 रुपए थी। पिछले वर्ष के मुकाबले प्रति व्यक्ति आय में करीब 11.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ का जीडीपी दर 11.54 प्रतिशत अनुमानित है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में भी जीएसडीपी बढ़ा है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 3.88 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र में 15.44 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 8.54 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है। राज्य के अर्थव्यवस्था में क्षेत्रवार योगदान कृषि क्षेत्र 16.73 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र 50.61 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र 32. 66 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमान में पिछले वर्ष 2020-21 के 3 लाख 52 हजार 473 करोड़ से बढ़कर 4 लाख 61 करोड़ रुपए होना संभावित है। जो 13.80 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कृषि एवं सबद्ध क्षेत्र में यह वृद्धि 74 हजार 652 करोड़ से बढ़कर 81हजार 317 करोड़ रुपए, उद्योग क्षेत्र में 1 लाख 35 हजार 985 से बढ़कर 1 लाख 59 हजार 476 रुपए एवं सेवा क्षेत्र में 1 लाख 18 हजार 548 करोड़ से बढ़कर 1 लाख 31 हजार 920 करोेड़ संभावित है। इन क्षेत्रों में गत वर्ष की तुलना में 8.93, 17.27 एवं 11.29 आकलित है।

कोरोना के चलते जीएसडीपी में आई कमी
काेरोना के चलते लॉकडाउन किए जाने के कारण स्थिर भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद में त्वरित अनुमान स्थिर भावों पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर गत वर्ष 2019- 20 की तुलना में 2020-21 में -1.37 प्रतिशत की कमी हुई है। कृषि एवं सबद्ध क्षेत्र में 5.46 प्रतिशत और उद्योग क्षेत्र में -3.89 प्रतिशत की कमी और सेवा क्षेत्र में -0.16 प्रतिशत की कमी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *