राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आज

Chhattisgarh

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित की गई है। राहुल गांधी का आगमन लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। उनके दौरे को सफल बनाने संगठन के स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही है। भीड़ से लेकर राजनीतिक तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। दौरे को ऐतिहासिक बनाने साईंस कॉलेज मैदान में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम व एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव शामिल होंगे। मंगलवार को दोपहर 1 बजे होने जा रही पीसीसी की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों एवं मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में सभी पदाधिकारियों को राहुल गांधी के दौरे के संबंध में जानकारी दी जाएगी। काफी दिनों बाद हो रहे उनके दौरे को सफल बनाने जिला अध्यक्ष, मार्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाने के संबंध में जिम्मेदारी दी जाएगी।
जिला अध्यक्षों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को अपने जिलों से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके साथ समन्चय बनाकर इंतजाम करने का कार्य सौपा जाएगा। बताया जाता है कि सभी जिलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने की तैयारी के संबंध में दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *