बीजापुर : ईश्वर सोनी : बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा PMGSY सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की हत्या ।
ठेकेदारों के मुताबिक PMGSY के Ee ने दी थी बिना सुरक्षा के तीन दिनों में सड़क पूरा करने का निर्देश नही तो लायसेंस होगा निरस्त,Ee के दबाव में जान जोखिम में डालकर गए ठेकेदार की नक्सलियों ने की हत्या ।

जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली को कथित तौर पर बंधक बनाकर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पहले ठेकेदार की मारपीट की, जिसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना स्थल से मिली शुरुआती तथ्य बताते हैं कि निर्माण कार्य बिना सुरक्षा व्यवस्था के चल रहा था, जिससे ठेकेदार लगातार जोखिम झेल रहे थे।

विभागीय दबाव में जोखिम भरा निर्माण कार्य :-
सूत्रों के अनुसार PMGSY विभाग द्वारा 12 नवंबर 2025 को जारी पत्र क्रमांक 1082/ 2025 में ठेकेदारों को निर्देशित किया गया था कि:
3 दिवस के भीतर हर हाल में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।
कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की रोक या असुविधा की स्थिति में तत्काल विभाग को सूचित करने को कहा गया था।
निर्धारित समयसीमा में कार्य शुरू न करने पर कार्य आदेश निरस्त करने का उल्लेख भी पत्र में किया गया था।
इन निर्देशों के चलते कई कार्यस्थलों पर ठेकेदार बिना सुरक्षा बल की मौजूदगी के काम शुरू करने को मजबूर थे।
घटना से क्षेत्र में दहशत
ठेकेदार इम्तियाज़ अली की हत्या ने पूरे निर्माण क्षेत्र और स्थानीय ठेकेदार समुदाय में दहशत फैला दी है। घटना स्थल पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम भेजी गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक बुलाने की जानकारी दी है।
यह घटना एक बार फिर से सवाल खड़ा करती है कि संवेदनशील क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के निर्माण कार्य करवाना कितना सुरक्षित है और जिम्मेदारी किसकी है।