यूपी की जनता देख रही भाजपा, सपा और कांग्रेस क्या कर रही-भूपेश

Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि यूपी की जनता के देख रही है भाजपा, सपा और कांग्रेस क्या कर रही है। मायावती तो निकली ही नहीं है। सब लोग जानते हैं कि बसपा, भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर राजनीति कर रही है। भाजपा भी धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। कभी जिन्ना को ले आते हैं कभी सावरकर वाले आते हैं। इतिहास से आदमी को सबक लेना चाहिए। यह लोग इतिहास के आधार पर आज वोट मांग रहे है। अपने कार्यों के आधार पर भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आम जनता के हक और अधिकार के बारे में बात कर रही है। ये सारी चीज़े देख रही है, और समझ रही है।
चार दिन के यूपी, पंजाब दौरे के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा के दोरान मुख्यमंत्री ने कहा, दो दिन आगरा, दो दिन मेरठ में था। 10 विधानसभाओं में प्रचार किया। चंडीगढ़ में महंगाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर लौटा हूं। भाजपा शासनकाल में महंगाई बढ़ी है। लोगों की आमदनी कम हुई। भाजपा ने किसानो के लिए क्या किया, कितना रोजगार दिया, रोजगार इसके बारे में चर्चा नहीं कर रहे है। भाजपा सिर्फ जाति धर्म के आधार पर वोट मांग रही हैं। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रचार सभी जगहों पर अच्छा चल रहा है। वहां पर भाजपा के खिलाफ माहौल है।
भाजपा का आजादी की लड़ाई से सरोकार नहीं
अमर जवान ज्योति पर चल रही सियासत पर मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा का आजादी की लड़ाई से कोई सरोकार नहीं है। वह अंग्रेजों की मुखबिरी करने का काम करते करते थे। शहादत इनकी परंपरा नहीं है। देश की आजादी के लिए हमारे नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। इन लोगों का बलिदान से कोई लेना देना नहीं है। इनका काम राम नाम जपना पराया माल अपना वह लगातार इस प्रकार की बात करेंगे। अमर जवान ज्योति यहां बन रही है। तो मैं नहीं समझता किसी को विरोध करना चाहिए।
जहां शिकायतें आई वहां कार्रवाई के निर्देश
रेत माफियाओं पर कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने कहा, प्रजातंत्र में चुनाव होते है और चुनाव के जरिये जनप्रतिनिधि चुने जाते है। प्रशासन अपने आप अच्छा काम करती तो राष्ट्रपति शासन सबसे अच्छा होता। राष्ट्रपति शासन आम जनता के हितों में नहीं होता। अधिकारी अपने मन से अच्छा काम नहीं करते हैं उनसे काम लिया जाता है। जहां शिकायतें आई उसके हिसाब से निर्देश हुए निर्देश हुए तो कार्रवाई भी हुई है।
3 फ़रवरी को आ रहे राहुल
मुख्यमंत्री ने कहा, पूरे हिंदुस्तान में पहली बार भूमिहीन श्रमिकों डायरेक्ट मनी ट्रांसफर किया जाएगा। राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक नया योजना पहली किस्त राहुल गांधी जारी करेंगे। नया रायपुर में सेवाग्राम और अमर जवान ज्योति का भूमि पूजन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *