नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया अंजाम

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ ; कांकेर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने चार ट्रैक्टरों में आग लगा दी है। आधी रात बीच सड़क पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया और गांव के लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को मतदान से रोकने और चुनाव बहिष्कार का आह्वान करते हुए नक्सली इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों राज्यों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चला रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के जमावड़े के मद्देजनर विशेष जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *