निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार

Chhattisgarh

 

रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। आय से अधिक संपत्ती, राजद्रोह जैसे मामलों में जीपी सिंह साल 2021 के जुलाई महीने से फरार थे। अब एसीबी की टीम उन्हें बुधवार को रायपुर लेकर आएगी। डीएसपी सपन चौधरी और इंस्पेक्टर नितिन उपाध्याय ने उन्हें गिरफ्तार किया। बुधवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले जीपी सिंह की तलाश में दिल्ली गई छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम के 4 अफसर कोरोना की वजह से संक्रमित हो गए थे। जीपी सिंह अलग-अलग मामलों में पुलिसिया कार्रवाई से बचने कोर्ट में गिरफ्तारी या पुलिसिया एक्शन रोकने की मांग करने के आवेदन दे चुके थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया था।कई विवादों में फंसे हैं जीपी सिंहफिलहाल जीपी सिंह सस्पेंड चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ एसीबी के चीफ रह चुके आईपीएस जीपी सिंह पर राज्य सरकार राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति का केस कर चुकी है। 1 जुलाई की सुबह 6 बजे एसीबी ईओडब्ल्यू की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में एक साथ छापा मारा। जीपी सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई। दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर की जांच के बाद 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ। 10 करोड़ की संपत्ति मिलने और इसके बढ़ने की आधिकारिक जानकारी दी गई। रायपुर में एक युवक से मारपीट, भिलाई में सरेंडर करने वाले नक्सल कमांडर से रुपयों का लेन-देन, रायपुर में एक केस में आरोपी की मदद का इल्जाम भी जीपी सिंह पर लगा है। इन पुराने केस की फिर से जांच की जा रही है। इन तमाम मामलों के बीच 5 जुलाई को राज्य सरकार ने एडीजी जीपी सिंह को एक आदेश पत्र में यह लिखते हुए निलंबित कर दिया कि एक अफसर से ऐसी अपेक्षा नहीं थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *