रायपुर : दिनांक 14 नवंबर 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 नवंबर को दोपहर 11.30 बजे राजधानी रायपुर के राजीव भवन पहुंचकर नेहरू जयंती व्याख्यान के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1:00 बजे विमान द्वारा माना विमानतल रायपुर से रवाना होकर 2:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे । मुख्यमंत्री रात 9:00 बजे नई दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर रात 10:40 बजे रायपुर लौट आएंगे।