केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एजुकेशन सिटी जावंगा मैदान गीदम में करेंगे भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित

Chhattisgarh

दंतेवाड़ा :  13 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं छत्तीसगढ़ ,उनका  निर्धारित कार्यक्रम के तहत दंतेवाड़ा आगमन होगा और गीदम के जावंगा एजुकेशन सिटी मैदान मे भाजपा की चुनावी सभा विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करेंगे ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर के छोटे आमावाल मे सभा के बाद अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा आ रहे है,एक सप्ताह के भीतर ही 02 दिग्गज राष्ट्रिय भाजपा नेताओ का हुआ बस्तर आगमन |19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा मेँ प्रथम चरण का चुनाव होना है बस्तर लोकसभा सीट अपने खाते मे जोड़ने के लिये भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है । केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के सभा की तैयारी पूरी हो चुकी है सभा स्थल का जायजा लेने भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी जी के आदेशानुसार भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी,सोशल मीडिया जिला संयोजक व विधायक प्रतिनिधि मोहन ठाकुर,कमल ठाकुर समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभा स्थल पहुंचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *