बंदी संजय बघेल मौत मामला: पुलिस ने जारी किए CCTV फुटेज, कहा- थाने में नहीं हुई मारपीट

Uncategorized

रायगढ़। थाना कोतरारोड के आबकारी प्रकरण में गिरफ्तार बंदी संजय बघेल की मौत के मामले में उठे सवालों के बीच जिला पुलिस ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल दस्तावेज साझा करते हुए दावा किया कि संजय बघेल के साथ पुलिस अभिरक्षा के दौरान किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।एसएसपी ने कहा कि डिजिटल साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ पुलिस का सामान्य एवं मानवीय व्यवहार स्पष्ट दिखाई देता है।

फुटेज में संजय बघेल को पानी पिलाते, भोजन कराते और परिजनों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से लेकर जेल रवाना किए जाने तक की पूरी प्रक्रिया कैमरों में रिकॉर्ड है।30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया था संजयपुलिस के मुताबिक 10 जून को मुखबिर की सूचना पर अरसीपाली चौक के पास कार्रवाई कर संजय बघेल को 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया था। दोपहर 12:43 बजे उसे थाना लाया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2:15 बजे औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की गई।CCTV में दिखा खाना, पानी और परिजनों से मुलाकातपुलिस ने दावा किया कि दोपहर 2:21 बजे के फुटेज में संजय बघेल आराम करता दिखाई देता है। पानी मांगने पर उसे पानी उपलब्ध कराया गया तथा भोजन भी कराया गया। उसके भाई और अन्य परिजन थाना पहुंचे थे, जिनसे आरोपी ने थाना परिसर में बातचीत भी की थी।मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिली गंभीर चोटपुलिस के अनुसार शाम को मेडिकल परीक्षण के दौरान संजय बघेल ने डॉक्टर को किसी प्रकार की चोट या शारीरिक परेशानी की शिकायत नहीं की थी। मेडिकल रिपोर्ट में उसे फिट बताया गया था। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर शाम करीब 6:30 बजे जेल भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट को नहीं बताया गया मौत का कारणएसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर पाई गई चोटों को मृत्यु का कारण नहीं माना गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच कराई जा रही है। न्यायिक जांच भी जारी है।रिश्वत लेने के आरोप पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैचमृतक के परिजनों द्वारा शराब मामले में रुपये लेने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांचकर्ता प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक शंभू चौहान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंपी गई है।एसएसपी बोले- न्यायिक जांच में पूरा सहयोग करेगी पुलिसजिला पुलिस ने कहा है कि संजय बघेल की मौत की न्यायिक जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दावा किया है कि उपलब्ध साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज से थाने में मारपीट के आरोपों की पुष्टि नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *