हेलीपैड के पास गांजा बेचते दबोचा गया तस्कर, 2 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना सरस्वती नगर पुलिस ने पंडित रविशंकर हेलीपैड के पास झाड़ियों में छिपकर गांजा बेच रहे आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से 4.136 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.05 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हेलीपैड की दीवार के पास स्थित झाड़ियों और घुरवा के समीप एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर थाना सरस्वती नगर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनरैल सिंह (40 वर्ष) निवासी कुकुरबेड़ा, आमानाका क्षेत्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखी बोरी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 125/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *