रायपुर : कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि बिरगांव नगर पालिका निगम का चुनाव 2018 की मतदाता सूची के आधार पर ही हो रहा है उस समय बीजेपी की सरकार राज्य में थी और रमन सिंह मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब मतदाता सूची में सुधार की आवश्यकता भारतीय जनता पार्टी को क्यों नहीं नज़र आई।बिरगांव नगर पालिका निगम में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए अब भारतीय जनता पार्टी रोज नए-नए बहाने खोज रही है यह प्रदर्शन भी उसी की अगली कड़ी है।